Top News

76 रोगियों को बांटा गया पोषाहार - टीबी मुक्त भारत" एप की दी गई जानकारी

रिपोर्ट पत्रकार इशरत हुसैन 

जौनपुर 18 जून 2026 को ठाकुर बाड़ी महिला विकास कल्याण समिति  के प्रांगण में टीबी मरीज को पोषाहार वितरण एवं उनके लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कुल 76 रोगियों को पौष्टिक आहार वितरित किया गया  संस्था की प्रबंधक सचिव डॉक्टर अंजु सिंह ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान एवं 100 दिवसीय  अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने लगातार नियमित रूप से दवा का सेवन एवं खानपान पर विशेष ध्यान देने को कहा .कार्यक्रम को विशेष रूप से विशिष्ट अतिथि डॉ अविनाश सिंह महेंद्र कुमार शुक्ला एवं सिनर्जी के  कोऑर्डिनेटर अमित दुबे ने भी  संबोधित किया .वक्ताओं ने टीबी मुक्त भारत भारत app के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के इस अभियान को सफल बनाने एवं  टीबी  मरीजों की सहायता के लिए इस ऐप को बनवाया है 

 जिसका मुख्य उद्देश्य टीबी मरीज स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं निश्चय मित्रों और आम नागरिकों को एक साथ जोड़ना है. मरीज को सिखाया गया कि कैसे वे इस ऐप के जरिए अपनी सेहत की निगरानी दवाइयां का शेड्यूल और सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं  कुछ मरीजों के मोबाइल पर ऐप डाउनलोड भी कराया गया कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉक्टर सुरेश त्रिपाठी द्वारा किया गया कार्यक्रम में संस्था की कोषाध्यक्ष शीला दुबे सौम्या सिंह अंकित सिंह संतोष कुमार सत्यजीत लालमणि मिश्रा सौरभ सिंह सद्दाम अंजलि आदि उपस्थित रहे अंकिता  सिंह के द्वारा टीबी पर जागरूकता गीत भी प्रस्तुत किया  गया

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume