बिहार के मौलाना तौसीफ रजा की ट्रेन से धक्का देकर हत्या करने वाले आरोपी को GRP ने मुरादाबाद से दबोच लिया है। शराब के नशे में मोबाइल चोरी के शक में हुए इस खौफनाक कांड का पूरा सच जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पढ़ें शाहजहांपुर में पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी की पूरी इनसाइड स्टोरी।
जागरण संवाददाता, बरेली। बिहार के किशनगंज निवासी मौलाना तौसीफ रजा की ट्रेन से धक्का देकर हत्या करने वाले को जीआरपी ने दबोच लिया है। आरोपित ने शराब के नशे में तौसीफ को ट्रेन से धक्का दिया था। उसे यात्रियों ने पकड़ भी लिया था, लेकिन वह शाहजहांपुर स्टेशन पर चकमा देकर भाग गया था। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर जल्द पूरे मामले का राजफाश करेगी।
मौलाना तौसीफ रजा उर्स में शामिल होकर 26 अप्रैल को बरेली जंक्शन से योगनगरी स्पेशल ट्रेन से अपने घर बिहार जा रहे थे। उनका शव कैंट क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला था। कैंट थाना पुलिस ने इसे हादसा माना था, लेकिन कुछ दिनों बाद मौलाना की पत्नी तब्बसुम ने पति की हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में बिहार में प्रदर्शन भी हुआ था।

إرسال تعليق