जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गुलालपुर गांव से भैंसा (पड़वा) चोरी कर पिकअप से भाग रहे गिरोह के एक सदस्य को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया पड़वा बरामद कर लिया है, जबकि घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को सीज कर दिया गया। गिरोह के दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
पुलिस के अनुसार, गुलालपुर निवासी जितेंद्र यादव उर्फ फेकू का भैंसा बुधवार रात करीब नौ बजे तीन लोग पिकअप वाहन संख्या UP62DT2790 में लादकर चोरी कर ले जा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने वाहन का पीछा किया और एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।
पकड़े गए आरोपी की पहचान सगीर पुत्र अज्जी मुल्ला उर्फ छोटई निवासी कोठवार, थाना सरायख्वाजा के रूप में हुई है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चोरी गया पड़वा बरामद कर लिया।
घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

إرسال تعليق