मृत्युंजय महादेव धाम उमरक्षा में निकली सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा से पूर्व कलशयात्रा।।

तेजी बाजार  जौनपुर स्थानीय क्षेत्र के उमरक्षा गांव में स्थित मत्युजंय महादेव धाम पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव के प्रथम दिन सोमवार को गाजे बाजे के साथ भब्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा धाम यज्ञ स्थल से चलकर गांव भ्रमण करतें हुए हनुमान मंदिर होते हुए सई नदी पहुँची जहां मुख्य यजमान सहित कुल 101 महिलाओं ने नदी से कलश में जल लेकर पुनः यज्ञ स्थल पहुँची. कलश यात्रा में सम्मिलित महिलाओं युवतियों ने घड़े में जल के साथ जय जयकारों के साथ रवाना हुई तो मौजूद वातावरण भक्तिमय हो गया. गांजे-बाजे के साथ चल रही महिलाएं भक्तिमय माहौल में गीत गाते हुए तो युवक जय जयकारों के उदघोष के साथ नाचते गाते चल रहे थे जो आकर्षण का केंद्र बना रहा. यज्ञाचार्य कथा ब्यास पण्डित अनिकेश शुक्ल महाराज ने बताया कि विद्वान ब्राह्मणों की टीम द्वारा मंत्रोच्चार से यज्ञ स्थल पर मंगल कलश यात्रा पश्चात वेदी निर्माण, पूजन एवं कथा महात्म्य का आयोजन हुआ. शाम को कथा ब्यास महाराज ने कुंती चरित्र परीक्षित श्राप एवं कपिल देवहूति संवाद की कथा श्रवण करवाते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा संकल्प मात्र से जीवन का उद्धार हो जाता है. कथा ब्यास ने कहा कि कलयुग में पापी भी अगर सात दिन बैठकर श्रीमद्भागवत कथा का रसपान श्रवण कर ले तो उसे भी कष्ट से मुक्ति मिल जाएगी. कथा के अंत में आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया. इस दौरान मुख्य यजमान आयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, पद्यावती उपाध्याय, सतीश उपाध्याय, नीलम उपाध्याय, शासकीय अधिवक्ता संतोष कुमार उपाध्याय, स्नेहलता उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, पंकज मिश्र, पीयूष गुप्ता, अरुण उपाध्याय, ओमप्रकाश सिंह, कपिलमुनि मिश्र, रमाशंकर उपाध्याय, रामसागर शुक्ल, लालजी शुक्ल लालप्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, सदानंद शुक्ल, कैलाश शुक्ल, हीरामणि उपाध्याय, जयशंकर पाल संतोष शुक्ल ढोलन , विकास, अभिषेक, पुजारी आदर्श मिश्र अरविन्द सहित सैकड़ों भक्तजन मौजूद रहे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume