Top News

पैदल राहगीर को बाइक सवार ने मारी टक्कर अधेड़ की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

जौनपुर।  बक्सा थाना क्षेत्र के लखौवा बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 8:00 बजे एक तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अधेड़ गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल मृतक की पहचान एवं दुर्घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद बाइक चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume