Top News

लापता बच्ची को तेजीबाजार पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुये मां से मिलाया

रिपोर्ट पत्रकार दिलशाद अहमद 

तेजी बाजार (जौनपुर) थाना क्षेत्र के बरईपार बाजार से लापता हुई पांच वर्षीय बच्ची को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ढूंढ निकाला. पुलिस ने बच्ची को उसकी मां प्रीति मोदनवाल के सुपुर्द कर दिया. बरईपार नेवढिया गांव निवासी प्रीति मोदनवाल की पांच वर्षीय बेटी आज शाम घर पर खेलते समय अचानक लापता हो गई थी. परिजनों ने बच्ची की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. बच्ची का पता न चलने पर परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही तेजीबाजार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बच्ची को बरईपार स्थित यूनियन बैंक के पास से सकुशल बरामद कर लिया. इसके बाद बच्ची को उसकी मां प्रीति मोदनवाल को सौंप दिया गया. इस दौरान पुलिस टीम में विजय यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume