Top News

झपटमारी के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद



जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नेवढ़िया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने झपटमारी के एक मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से झपटमारी किया गया एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में नेवढ़िया थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तिवरान गांव जाने वाले मुख्य मार्ग से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम तिवारी पुत्र रविशंकर तिवारी एवं सिद्धार्थ तिवारी पुत्र संदीप तिवारी, निवासी ग्राम तिवरान, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी थाना नेवढ़िया में दर्ज मुकदमा संख्या 177/2026 में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से झपटमारी का एक वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक बब्बन यादव, हेड कांस्टेबल गुलाब प्रसाद मौर्य, कांस्टेबल सूरज यादव एवं कांस्टेबल श्याम सुंदर मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume