Top News

मोहर्रम को लेकर खेतासराय में डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

जौनपुर, मोहर्रम के मद्देनजर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शुक्रवार को खेतासराय क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें। ऐसी किसी भी सूचना की तत्काल प्रशासन या पुलिस को जानकारी दें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं तथा नागरिकों के सहयोग से मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को नियमित पैदल गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी और आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी हो सके।

इस दौरान उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume