जौनपुर। अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रामपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना रामपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 127/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त नीतिन मिश्रा पुत्र रामआश्रय उर्फ छेदीलाल, निवासी ग्राम राघोरामपट्टी माफी, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 351(3), 352 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 9जी/10 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महंगू यादव (प्रभारी चौकी गोपालापुर), कांस्टेबल राजा कुमार एवं आरक्षी आरिफ शामिल रहे।

Post a Comment