जौनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 श्री मु0इस्लाम मय हमराह कर्म0गण के साथ चेकिंग के दौरान सिधवन दूध कारखाना ग्राम मई पाही मुड़ने वाले तिराहे से टाप-10 अपराधी/हिस्ट्रीशीटर दीपक यादव पुत्र महादेव यादव निवासी मई थाना रामपुर जनपद जौनपुर को एक देशी कट्टा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ दिनांक 08.07.2026 को रात को पुलिस हिरासत मे लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान संबंधित न्यायालय किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त दीपक यादव पुत्र महादेव यादव निवासी मई थाना रामपुर जनपद जौनपुर का आपराधिक इतिहास इस प्रकार है उसके उपर कुल 12 मुकदमे दर्ज है जिसका विवरण पुलिस ने इस प्रकार बताया है जो निम्नवत है! 1,मु0अ0सं0-69/21 धारा 323/504/307 आईपीसी थाना रामपुर जौनपुर 2, मु0अ0सं0-72/21धारा 3/25 ए एक्ट थाना रामपुर जौनपुर 3, मु0अ0सं0-67/23 धारा 411,413,414 भादवि थाना रामपुर 4, मु0अ0सं0-254/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रामपुर 5,मु0अ0स0 33/20 धारा 60 आबाकरी थाना रामपुर जौनपुर 6, मु0अ0स0 160/20 धारा 3/25 ए एक्ट थाना रामपुर 7,मु0अ0स0 124/22 धारा 3/25 ए एक्ट थाना रामपुर जौनपुर । 8, मु0अ0स0 24/23 धारा 3/25 ए एक्ट थाना रामपुर जौनपुर । 9, मु0अ0सं0-152/23 धारा 379/411 भादवि थाना रामपुर जौनपुर 10, मु0अ0सं0-153/23 धारा 307/411 भादवि थाना रामपुर जौनपुर 11, मु0अ0सं0-121/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रामपुर जौनपुर 12,मु0अ0सं0-139/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रामपुर जौनपुर को एक देशी कट्टा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है

Post a Comment