Top News

भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिले अशोक सिंह, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

बिहार। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह भोजपुर जिले के बिलेटी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

अशोक सिंह ने भरत भूषण तिवारी के पिता से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद वह उस स्थान पर भी पहुंचे, जहां पुलिस द्वारा गोलीबारी की घटना होने का दावा किया गया है। उन्होंने जमनिया गांव के लोगों से भी बातचीत कर स्थानीय परिस्थितियों और भरत द्वारा उठाए गए मुद्दों की जानकारी प्राप्त की।
मीडिया से बातचीत में अशोक सिंह ने कहा कि भरत भूषण तिवारी गरीबों और वंचितों के अधिकारों की आवाज उठा रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि मामले में कोई विवाद या आरोप हैं तो उनकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भरत के आत्मसमर्पण करने के बावजूद गोली मारे जाने के दावों की स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए और यदि किसी की जिम्मेदारी तय होती है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
अशोक सिंह ने कहा कि इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने भरत भूषण तिवारी के परिवार को आश्वस्त किया कि न्याय की लड़ाई में उनकी पार्टी हर स्तर पर परिवार के साथ खड़ी रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष भी करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume