Top News

यूपी में 182 एसडीएम के बंपर तबादले जौनपुर के केराकत एसडीएम सुनील कुमार भारती मऊ स्थानांतरित


जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में 182 उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के तबादले किए हैं। देर रात जारी स्थानांतरण सूची में कई जिलों के एसडीएम का कार्यक्षेत्र बदला गया है।

इसी क्रम में जौनपुर के केराकत उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती का तबादला जनपद मऊ कर दिया गया है। शासन के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

स्थानांतरण सूची में कानपुर देहात, गाजीपुर, वाराणसी, मैनपुरी, रायबरेली, उन्नाव, आगरा, बरेली, हाथरस, अमरोहा, देवरिया, कौशाम्बी, आजमगढ़ समेत कई जिलों के एसडीएम शामिल हैं। शासन का कहना है कि यह कदम प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

केराकत में नए उपजिलाधिकारी की तैनाती का आदेश शीघ्र जारी होने की संभावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume