Top News

जौनपुर में पहली बार आयोजित हुई क्रिएटर एंड टैलेंट अवार्ड सेरेमनी 2026, मेधावी छात्र-छात्राओं व सोशल मीडिया क्रिएटर्स का हुआ सम्मान

जौनपुर। नगर स्थित रघुवंशी होटल में फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट एवं जारा इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में 'क्रिएटर एंड टैलेंट अवार्ड सेरेमनी-2026' का भव्य आयोजन किया गया। जौनपुर में पहली बार आयोजित इस समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं, सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह तथा विशिष्ट अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह 'प्रिंसू' एवं डॉ. विवेक श्रीवास्तव (साल्वेशन हॉस्पिटल) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजक मिनाज शेख ने सभी अतिथियों का स्मृति-चिन्ह एवं बुके भेंटकर स्वागत किया।

समारोह में सम्मानित होने वालों में मानवी जायसवाल, शिवानी पांडे, अश्विन पांडे, ताइक्वांडो एवं कुंग-फू खिलाड़ी, स्टेट चैंपियन शूटर अभिषेक अग्रहरी, डीआर रिजवी लर्नर्स अकादमी की 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली जूरियत जेहरा, जनक कुमारी इंटर कॉलेज की 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली जिज्ञासा यादव सहित पांच दर्जन से अधिक मेधावी छात्र-छात्राएं एवं प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत निर्भय मिश्रा एवं मोहित द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत से हुई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि समाज में फैली बुराइयों को दूर करने और देश को आगे बढ़ाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आज के मेधावी विद्यार्थी भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में देश की सेवा करेंगे, वहीं सोशल मीडिया क्रिएटर्स सकारात्मक और जागरूकता फैलाने वाली सामग्री के माध्यम से समाज को सही दिशा देने का कार्य कर सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को मोबाइल फोन देने के साथ उसकी नियमित निगरानी भी करें, ताकि वे किसी गलत दिशा में न भटकें।

विशिष्ट अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह 'प्रिंसू' ने कहा कि माता-पिता बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें तथा मोबाइल का उपयोग केवल आवश्यकता के अनुसार ही करने दें। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई कर अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा दी।

डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि मेधावी छात्र हों या कंटेंट क्रिएटर, सभी को समाज के सामने सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपने कार्य के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया, जबकि अंत में आयोजक मिनाज शेख ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समाजसेवी निखिलेश सिंह, डॉ. जंग बहादुर सिंह (प्राचार्य, जनक कुमारी इंटर कॉलेज), राहुल शेख, सद्दाम प्रधान, राणा सिंह, साजन शर्मा, लायंस क्लब गोमती के अध्यक्ष हसनैन 'कमर दीपू', शालिनी सिंह, आदित्य सत्यम, शादाब एमएसडी, काशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume