Top News

दो,तीन और 4 जुलाई को होने वाली परीक्षा को लेकर सुरक्षा, पारदर्शिता और व्यवस्थाओं पर दिए सख्त निर्देश-योगी आदित्य नाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश

लखनऊ! 30 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 5, कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर आगामी 2, 3 एवं 4 जुलाई, 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बिजली, पेयजल, चिकित्सा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।

बैठक में परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधन, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित वितरण, अभ्यर्थियों की सुविधाओं तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक अभ्यर्थी को निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिले।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume