जौनपुर 02 जुलाई। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल ने बताया कि पात्र छात्र-छात्राएं 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर निःशुल्क आवास एवं अन्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
जनपद के राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास पीलीकोठी, हुसेनाबाद डोभी तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित बालक एवं बालिका छात्रावासों में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए वही छात्र-छात्राएं पात्र होंगे जो समाज कल्याण विभाग अथवा कल्याण सेक्टर के अन्य विभागों द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्र हों।
प्रवेश प्रक्रिया में छात्रावास की कुल क्षमता का 70 प्रतिशत हिस्सा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित रहेगा, जबकि शेष 30 प्रतिशत सीटों पर अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रवेश छात्र-छात्राओं की योग्यता, उच्च शिक्षा की प्राथमिकता, मूल निवास स्थान की दूरी तथा आर्थिक स्थिति के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8795663154, 9795112861 एवं 8726969979 पर संपर्क

Post a Comment