Top News

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को सरायख्वाजा पुलिस ने किया गिरफ्तार


जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना सरायख्वाजा में दर्ज मुकदमा संख्या 390/2026, धारा 76, 351(3) बीएनएस एवं 9एम/10 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त मो. रज्जा उर्फ सिक्कू पुत्र अकबर अली उर्फ भग्गू, निवासी कर्रेपट्टी, थाना सरायख्वाजा को गौतम बुद्ध स्कूल के पास स्थित एक बगीचे से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामसुन्दर मौर्य, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल अरुण यादव शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume