रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में है। रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने यूनिवर्सिटी परिसर में कथित अवैध निर्माण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर बुलडोजर चलने का खतरा मंडरा रहा है।
बताया जा रहा है कि जौहर ट्रस्ट, जो जौहर यूनिवर्सिटी का संचालन करता है, उसे पहले ही आरडीए की ओर से नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में यूनिवर्सिटी परिसर में 82,309.80 वर्गमीटर क्षेत्र में अवैध निर्माण होने का दावा किया गया है।
यदि निर्धारित समय में नियमों के अनुरूप कार्रवाई नहीं की गई, तो आरडीए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई कर सकता है। इस मामले ने एक बार फिर प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज कर दी है।
फिलहाल, जौहर ट्रस्ट की ओर से इस मामले में आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Post a Comment