Top News

जौनपुर को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, 17 जुलाई से दौड़ेगी जालंधर–वाराणसी संत रविदास एक्सप्रेस


जौनपुर। उत्तर रेलवे ने जौनपुर सहित पूर्वांचल के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। 17 जुलाई से जालंधर और वाराणसी के बीच संत रविदास एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जाएगा, जो जौनपुर होकर गुजरेगी। इसके साथ ही उत्तर रेलवे ने कुल तीन नई ट्रेन सेवाओं का भी ऐलान किया है।

नई ट्रेन सेवा शुरू होने से जौनपुर के यात्रियों को पंजाब और वाराणसी के बीच सीधा रेल संपर्क मिलेगा। इससे यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक और समय की बचत वाली होगी।

उत्तर रेलवे ने नई ट्रेनों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। रेल यात्रियों से निर्धारित समय और स्टॉपेज की जानकारी लेकर यात्रा की योजना बनाने की अपील की गई है। नई सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा और धार्मिक यात्राओं को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume