Top News

शारदा सहायक नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस

जौनपुर। थाना खुटहन क्षेत्र में शारदा सहायक नहर से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने के बाद पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुट गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने में सहयोग की अपील की है।

प्रभारी निरीक्षक खुटहन के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को सुबह करीब 7:25 बजे यूपी-112 पर सूचना मिली कि गोसाईपुर नहर से नगवा की ओर शारदा सहायक नहर में एक अज्ञात शव बहता हुआ जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना खुटहन पुलिस मौके पर पहुंची और चकफतेहपुर हरिजन बस्ती पुलिया के पास नहर से शव को बाहर निकलवाया।

पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसने कत्थई रंग की शर्ट पहन रखी थी। आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया गया है।

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का अनुमान है कि शव जनपद सुल्तानपुर या थाना सरपतहा क्षेत्र से बहकर खुटहन थाना क्षेत्र में पहुंचा हो सकता है।

प्रभारी निरीक्षक ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस अज्ञात शव के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना खुटहन पुलिस को सूचित करें, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume