Top News

प्रशासनिक प्रशिक्षण को मिलेगी नई दिशा, सीएम योगी करेंगे RUPAAM परिसर का लोकार्पण

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 3 जुलाई को राजधानी लखनऊ के सीजी सिटी स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (RUPAAM) के नए अत्याधुनिक प्रशासनिक प्रशिक्षण परिसर का लोकार्पण करेंगे।

करीब ₹464 करोड़ की लागत से तैयार यह आधुनिक परिसर 22 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में विकसित किया गया है। इस नए कैंपस में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे प्रदेश में प्रशासनिक क्षमता और सुशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

लोकार्पण कार्यक्रम 3 जुलाई को सुबह 10 बजे सीजी सिटी में आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नए परिसर का उद्घाटन कर उसे प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को समर्पित करेंगे।

सरकार का मानना है कि नए परिसर के शुरू होने से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण संसाधन और उच्चस्तरीय शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता और दक्षता में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume