Top News

क्राइम ब्रांच उप निरीक्षक नजर अब्बास का हुआ निधन

रिपोर्ट मोहम्मद दानिश 

जौनपुर। नगर क्षेत्र के मंडी नसीम खां के निवासी उप निरीक्षक नजर अब्बास पुत्र स्वर्गीय इब्नुल हसन का लंबी बीमारी के कारण वाराणसी के हेरिटेज़ हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। वर्तमान में नजर अब्बास की तैनाती उप निरीक्षक के पद पर जनपद बलियां के क्राइम ब्रांच कार्यालय  पर थी।
नजर अब्बास का पार्थीव शरीर उनके पैतृक आवास मंडी नसीम खां जौनपुर में लाया गया जहाँ क्षेत्रवासियों के साथ  साथ परिवार में कोहराम मच गया उनकी मौत की खबर  सुनकर आसपास के मोहल्ले के सभी लोग उनके आवास पर पहुंच गयें। इसके साथ ही साथ जिला प्रशासन की तरफ से शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह, चौकी  प्रभारी भंडारी जयदीप कोल व पुलिस लाइन से गार्द दस्ता समेत अनेक पुलिसकर्मी भी मौके पर उपस्थ्ति रहें। मृतक  अपने पीछे का एक बेटा आहान अब्बास उम्र दस वर्ष और   एक बेटी चेरी की उम्र तकरीबन छह वर्ष के साथ परिवार में पत्नी, भाई, बहन व मां और चाचा चाची को छोड़कर इस दुनियां से चलें गयें। जिनका पार्थीव शरीर धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार शहर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सदर इमाम बड़ा वेगमगंज में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume