Top News

अंजुमन जाफरिया रजिस्टर्ड की कदीम तरही शब्बेदारी आज शब में आठ बजे आयोजित होंगी

रिपोर्ट -मोहम्मद दानिश 

जौनपुर अंजुमन ज़ाफ़रिया रजिस्टर्ड ताड़तला की कदीम तरही शब्बेदारी का 58वें दौर सिलसिला आज सब में आठ बजे शुरू होगा। जिसमें सबसे पहले तिलावत मौलाना जोहैर आज़मी करेंगे उसके फ़ौरन बाद सोजखानी का आगाज होगा जिसे सैय्यद समर रज़ा ज़ैदी व उनके हमनवा अपने मकसूस अंदाज में बयान करेंगे बाद सोजखानी पेशखानी का सिलसिला शुरू होगा जिसे एहतेशाम जौनपुरी, तनवीर जौनपुरी, अकरम जौनपुरी, अहमद निसार जौनपुरी, डा शोहरत जौनपुरी, हसन फतेहपुरी अपने अपने मकसूस अंदाज़ में मंजुमे नजराने अक़ीदत पेश करेंगे बाद खत्म पेशखानी मजलिस को खेताब करेंगे आली जनाब मौलाना सैय्यद मेहर अब्बास रिजवी क़िबला कोलकाता उसके फ़ौरन बाद शब्बेदारी का सिलसिला शुरू हो जायेगा जिसमें बहरूनी अंजुमनो में अंजुमन सज्जादिया कोपागंज मऊ, अंजुमन कारवाने आज़ा मुजफ्फर नगर, अंजुमन रौनके इस्लाम मुस्तफाबाद जलालपुर, अंजुमन सज्जादीया नगपुर जलालपुर, अंजुमन हैदारिया अब्दुल्लाहपुर अम्बेडकर नगर,और शहर की मोकामी अंजुमनो में अंजुमन हुसैनिया बलुआघाट ,अंजुमन अज़ादारिया बारादुआरिया, अंजुमन ज़ुल्फ़ेकारिया बड़ी मस्जिद,अंजुमन गुलशने इस्लाम बाजार भुआ,अंजुमन सज्जादिया मुफ़्ती मोहल्ला, अंजुमन कौसरिया रिजवी खा, अंजुमन असगरिया पुरानी बाजार, अंजुमन मासूमिया सिपाह जौनपुर नौहा मातम करेंगी 

बानिये शब्बेदारी ने तमाम मोमिनीन  से ज्यादा से ज्यादा तादात में शिरकत की गुज़ारिश है!



Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume