Top News

श्रावण सोमवार और शिवरात्रि पर शहर में नहीं होगी वाहनों की एंट्री, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

जौनपुर। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष रूट डायवर्जन योजना लागू की है। यह व्यवस्था 3, 10, 11, 17 और 24 अगस्त 2026 को प्रभावी रहेगी। प्रत्येक शनिवार रात 8:00 बजे से मंगलवार सुबह 8:00 बजे तक विभिन्न मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा।

यातायात पुलिस के अनुसार बक्शा, बदलापुर, सिंगरामऊ, मड़ियाहूं, रामदयालगंज, जफराबाद, मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर, सिकरारा, आजमगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले कांवड़ यात्रियों और वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन्हें निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से त्रिलोचन महादेव और वाराणसी की ओर भेजा जाएगा।

इसके अलावा मुंगराबादशाहपुर, बदलापुर, पचहटिया, वाजिदपुर, आशीर्वाद होटल औद्योगिक क्षेत्र, त्रिलोचन महादेव हाईवे तिराहा, सुजानगंज तिराहा समेत कुल 13 प्रमुख स्थानों पर विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। बदलापुर में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते सुजानगंज की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें, जिससे कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume