Top News

मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 5 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जौनपुर। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने बताया कि विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 5 अगस्त 2026 कर दी गई है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इच्छुक लाभार्थी विभाग की वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन योजनाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं उनमें मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना, मोती संवर्धन योजना तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना शामिल हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। योजनाओं का विस्तृत विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। पूर्व वर्षों में जिन आवेदकों के आवेदन निरस्त या प्रतीक्षारत रहे हैं, वे भी दोबारा आवेदन कर सकते हैं।

योजनाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण, द्वितीय तल, विकास भवन, जौनपुर स्थित कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume