Top News

दिल्ली में अमित शाह से मिले सीएम योगी, राम मंदिर ट्रस्ट की नई व्यवस्था पर हुई चर्चा


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न प्रशासनिक और समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

सूत्रों के अनुसार, अयोध्या श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के दान-चढ़ावे में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू होने और केंद्र व राज्य सरकार को नोटिस जारी किए जाने के बाद ट्रस्ट की भविष्य की व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श हुआ। बताया जा रहा है कि मंदिर एवं ट्रस्ट के संचालन, स्वरूप और नई प्रशासनिक व्यवस्था के लिए सीईओ पैनल के गठन सहित कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

हालांकि, बैठक के संबंध में केंद्र या उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में बैठक में हुई चर्चाओं और संभावित निर्णयों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume