Top News

बहू-बेटी सम्मेलन' से जुड़े तीन बिखरे परिवार, पुलिस की काउंसलिंग से फिर बसी खुशियों की दुनिया


जौनपुर। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, जौनपुर पुलिस की पहल पर आयोजित 'बहू-बेटी सम्मेलन' में तीन बिखरे परिवारों को फिर से एक करने में सफलता मिली। अनुभवी काउंसलरों और पुलिस टीम की समझाइश के बाद लंबे समय से आपसी मनमुटाव और पारिवारिक विवाद से जूझ रहे तीन परिवार सभी गिले-शिकवे भुलाकर दोबारा साथ रहने को सहमत हो गए।

यह सम्मेलन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की प्राथमिकताओं के अनुरूप महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक सौहार्द और घरेलू विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के साथ-साथ संवाद के माध्यम से टूटते परिवारों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

सम्मेलन के दौरान महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की टीम और काउंसलरों ने कई परिवारों की काउंसलिंग की। सकारात्मक संवाद और मध्यस्थता का परिणाम यह रहा कि तीन परिवारों ने आपसी मतभेद समाप्त कर नई शुरुआत करने का निर्णय लिया।

समझौते के बाद प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की मौजूदगी में पुलिस टीम, काउंसलरों और दोनों पक्षों के परिजनों की उपस्थिति में तीनों परिवारों की विदाई कराई गई। पुलिस प्रशासन ने सभी परिवारों के सुखद एवं खुशहाल भविष्य की कामना करते हुए समाज में ऐसे आयोजनों को पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume