Top News

एस.आर.वी.एस. विद्यालय में निवेश समारोह का भव्य आयोजन

मीरजापुर। एस. आर. वी.एस. विद्यालय अहरौरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु छात्र परिषद के गठन के लिए निवेश समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सतीश चन्द्र केशरी एवं सीता जायसवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक प्रमेयम सिंह, प्रधानाचार्य संजय पाठक, एम.एम.वी. अहरौरा की प्रधानाचार्या डॉ. प्रीति सिंह, सचिवगण, समन्वयकगण, शिक्षकगण एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। समारोह में नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज एवं सैश प्रदान कर शपथ दिलाई गई। अश्विन को हेड बॉय, तनु को हेड गर्ल, अंकित को वाइस हेड बॉय तथा प्रियंशी को वाइस हेड 

गर्ल के रूप में दायित्व सौंपा गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न हाउस। कैप्टन एवं छात्र नेताओं को भी नेतृत्व की जिम्मेदारियाँ प्रदान की गई। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य संजय पाठक ने कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी छात्र नेताओं को विद्यालय के आदर्शों का पालन करते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन कुमारी रिंकी श्रीवास्तव, अभिषेक सिन्हा, निक्की केशरी, अंजलि सिंह, महिमा केशरी एवं अविनाश सिंह द्वारा किया गया। अंत में प्रधानाचार्य संजय पाठक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume