जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न मामलों में पहुंचे शिकायतकर्ताओं की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
एसएसपी ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचे।

Post a Comment