Top News

जिला जेल का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, बैरकों की सघन तलाशी

जौनपुर। जनपद  के जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने  जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स भी सुरक्षा व्यवस्था के तहत मौजूद रही।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जेल परिसर की विभिन्न बैरकों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान जेल अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने बैरकों की सघन चेकिंग की।

अधिकारियों ने बंदियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं जेल में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जिला कारागार में सभी व्यवस्थाएं सामान्य एवं संतोषजनक हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि बंदियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित योगासन तथा अन्य सकारात्मक गतिविधियों का आयोजन कराया जाए। निरीक्षण शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume