लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी स्थानांतरण सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादले के तहत 2014 बैच के आईपीएस विनीत जायसवाल को पुलिस अधीक्षक गोण्डा से हटाकर पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर बनाया गया है। वहीं आईपीएस चारू निगम को पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर से पुलिस अधीक्षक, यूपी-112 लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
2015 बैच के आईपीएस अविनाश पाण्डेय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ से हटाकर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ से संबद्ध किया गया है। वहीं बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ बनाया गया है।
इसी क्रम में आईपीएस अभिषेक को पुलिस अधीक्षक बिजनौर से पुलिस अधीक्षक गोण्डा, जबकि 2017 बैच के आईपीएस विकास कुमार को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी की जिम्मेदारी दी गई है।
2018 बैच के आईपीएस कृष्ण कुमार को पुलिस अधीक्षक सम्भल से पुलिस अधीक्षक बिजनौर भेजा गया है। वहीं विकास चन्द्र त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से पुलिस अधीक्षक सम्भल और मार्तण्ड प्रकाश सिंह को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक हरदोई से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर बनाया गया है।
इन तबादलों के बाद प्रदेश के कई जिलों की पुलिस कमान में बदलाव हुआ है। माना जा रहा है कि नई तैनाती के साथ अधिकारियों के सामने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहेंगी।

Post a Comment