Top News

लैपटॉप की खरीदारी के लिए अब नया ठिकाना, मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के पास लैपटॉप गैलरी का उद्घाटन

जौनपुर। नगर के मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के पास नई लैपटॉप गैलरी का भव्य उद्घाटन किया गया। प्रतिष्ठान के शुभारंभ को लेकर परिवार के सदस्यों, परिचितों एवं शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लैपटॉप गैलरी का उद्घाटन प्रोपराइटर खालिद अंसारी की बहन शबनम एवं भाई अब्दुल वहीद ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन के अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक खालिद अंसारी ने कहा कि आज के दौर में लैपटॉप एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शिक्षा, कारोबार, नौकरी, ऑनलाइन कार्य और डिजिटल सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों को बेहतर उत्पाद और सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लैपटॉप गैलरी की शुरुआत की गई है।

उन्होंने बताया कि गैलरी में ग्राहकों की जरूरत के अनुसार विभिन्न प्रकार के लैपटॉप एवं कंप्यूटर से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। विद्यार्थियों, शिक्षकों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और ऑनलाइन कार्य करने वालों के लिए उनकी जरूरत के अनुरूप उत्पाद उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में परिवार के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने खालिद अंसारी को नई शुरुआत के लिए बधाई दी और प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान लोगों ने नई लैपटॉप गैलरी का जायजा लिया और प्रतिष्ठान की व्यवस्थाओं की सराहना की।

इस मौके पर रजिया, शबाना, इश्तेयाक, जीशान, शान, अयान, अबूजर सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने खालिद अंसारी को नई प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए कारोबार में तरक्की और सफलता की दुआ की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume