Top News

आईटीआई के प्रिंसिपल और उनके सहयोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पत्रकार इशरत हुसैन 

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने आईटीआई सिद्दीकपुर के प्रिंसिपल और उनके बाबू के खिलाफ पत्रकार को गाली देकर जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है।

 सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कालीकुतती निवासी एक समाचार पत्र के पत्रकार आलोक कुमार वर्मा ने धर्म लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि उन्होंने अपने समाचार पत्र में आईटीआई में हो रहे भ्रष्टाचार की एक खबर प्रकाशित किया था। उस छपी हुई खबर को लेकर उनके आवास पर मनोज कुमार सिंह जो आईटीआई में नियुक्त है।

घर पर आलोक वर्मा ना मिलने के कारण मनोज सिंह ने फोन पर उन्हें भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पत्रकार की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने जान से मारने की धमकी और गाली देने के मामले में प्रिंसिपल मनीष पाल और मनोज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume