Top News

पत्रकार आशुतोष हत्याकांड की जांच अब प्रेस परिषद के हवाले, सदस्य अरुण त्रिपाठी करेंगे पड़ताल स्थानीय रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं परिषद, जरूरत पड़ी तो जौनपुर पहुंचकर जुटाएंगे साक्ष्य और जानकारी

जौनपुर। सुदर्शन समाचार के पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या के मामले में भारतीय प्रेस परिषद ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। स्थानीय प्रशासन की रिपोर्ट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं होने के बाद परिषद ने मामले की वर्तमान स्थिति और जांच की प्रगति का स्वयं आकलन करने का निर्णय लिया है। परिषद की जांच समिति के सदस्य व संपादक अरुण कुमार त्रिपाठी को प्रकरण की व्यक्तिगत पड़ताल कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी दी गई है।


नई दिल्ली में पांच अगस्त को हुई जांच समिति की बैठक में आशुतोष ह*त्याकांड पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जिलाधिकारी जौनपुर की ओर से अपर जिलाधिकारी न्यायिक मोहम्मद अमान, पुलिस अधीक्षक की ओर से क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरीन्द्र कुमार सिंह तथा उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मुख्य सहायक ज्ञान दास और राज्य सूचना केंद्र के अपर निदेशक सुनील कुमार कन्नोजिया उपस्थित रहे।


बैठक में अरुण कुमार त्रिपाठी ने मामले की नवीनतम स्थिति और आगे की जानकारी जुटाने की आवश्यकता बताई। इसके बाद समिति ने उन्हें स्वयं मामले की पड़ताल कर परिषद को अवगत कराने की जिम्मेदारी सौंपी। आवश्यकता पड़ने पर वह जौनपुर का दौरा भी कर सकते हैं। राज्य सरकार को उनके दौरे के दौरान आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।


17 मई 2024 को लिया था स्वत: संज्ञान

आशुतोष श्रीवास्तव की ह*त्या के मामले में प्रेस परिषद ने 17 मई 2024 को स्वत: संज्ञान लिया था। अब परिषद की ओर से जांच की प्रगति का स्वयं आकलन करने के निर्णय से मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। जौनपुर दौरे के दौरान संबंधित अधिकारियों और अन्य लोगों से जानकारी लेने के साथ ही जांच से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा सकती है।


फिलहाल मामले की सुनवाई स्थगित कर दी गई है। अगली तारीख की सूचना संबंधित पक्षों को बाद में दी जाएगी। अब सबकी निगाहें परिषद के सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी की पड़ताल और उनके द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली रिपोर्ट पर टिकी हैं। रिपोर्ट से हत्याकांड की जांच की वर्तमान स्थिति और अब तक हुई कार्रवाई की तस्वीर स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume