Top News

प्रो. राकेश कुमार सिंह बने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नए कुलपति


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर को नया कुलपति मिल गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के प्रोफेसर प्रो. राकेश कुमार सिंह को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है।

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-12(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रो. राकेश कुमार सिंह की नियुक्ति की है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होगी।

कुलाधिपति की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रो. राकेश कुमार सिंह वर्तमान में इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति संबंधी आदेश 17 अगस्त 2026 को जारी किया गया।

नियुक्ति आदेश की प्रतिलिपि प्रो. राकेश कुमार सिंह के साथ उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग, इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलपति तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

प्रो. राकेश कुमार सिंह के कुलपति बनने के बाद पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उनके अनुभव से विश्वविद्यालय में शिक्षण, शोध, नवाचार और तकनीकी विकास को बढ़ावा मिलने की संभावना जताई जा रही है। विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों में नए कुलपति की नियुक्ति को लेकर उत्सुकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume