Top News

एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया के प्रथम स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया

नई दिल्ली। एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया के प्रथम स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक, भव्य और गरिमापूर्ण बनाने की तैयारियों को लेकर आज क्लब के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गिरि गोस्वामी ने की। बैठक में स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, विभिन्न सत्रों तथा आयोजन की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यक्रम को अंतिम स्वरूप प्रदान किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुनील कौशिक, कोषाध्यक्ष सतेंद्र भाटी, उपाध्यक्ष आलोक द्विवेदी, अरविन्द सिंह, अनुराग चड्ढा, सचिव संजय नारायण सिंह एवं आशिफ इकबाल सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गिरि गोस्वामी ने कहा कि एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया का प्रथम स्थापना दिवस केवल एक संगठन का उत्सव नहीं, बल्कि देशभर के संपादकों की एकता, पत्रकारिता की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का राष्ट्रीय पर्व होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

महासचिव डॉ. सुनील कौशिक ने कहा कि क्लब का उद्देश्य देश के संपादकों को एक मजबूत मंच प्रदान करना और पत्रकारिता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्रीय विमर्श को नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस समारोह में देशभर के मीडिया जगत की महत्वपूर्ण हस्तियों की सहभागिता इसे विशेष बनाएगी।

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

أحدث أقدم
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume