Top News

मानीकला हाल्ट के पास सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप


जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीकला हाल्ट के पास शनिवार को सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि शव के पास एक साइकिल भी मिली है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही शव की शिनाख्त कराने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव की पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना खेतासराय थाना क्षेत्र की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume