Top News

पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का हुआ निधन

नोएडा के अस्पताल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज, रविवार सुबह ली अंतिम सांस

जौनपुर में शोक की लहर, मंत्री गिरीश चंद्र यादव समेत कई नेताओं ने जताया दुख

जौनपुर! 13 सितम्बर। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा का रविवार को नोएडा में निधन हो गया। वह करीब 79 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर से भाजपा नेताओं एवं समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

भाजपा के वरिष्ठ नेता, जौनपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कलराज मिश्र के भतीजे ब्रह्मदेव मिश्र ने बताया कि उनकी चाची सत्यवती मिश्रा पिछले करीब दस दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और नोएडा के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर उनका उपचार चल रहा था। रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार नोएडा में ही किया जाएगा।

ब्रह्मदेव मिश्र ने बताया कि पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र का जौनपुर से विशेष लगाव रहा है। उनके भतीजे ब्रह्मदेव मिश्र भी लंबे समय से जौनपुर में रह रहे हैं।

सत्यवती मिश्रा के निधन की सूचना पर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह, बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर, मड़ियाहूं की पूर्व विधायक लीना तिवारी, मछलीशहर के पूर्व सांसद बीपी सरोज, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष कमला सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume