Top News

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अटल आवासीय विद्यालय गरीब श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए वरदान

जौनपुर जिले की रहने वाली छात्रा जाह्नवी इसकी एक मिसाल बनती नज़र आ रही है। जाह्नवी वर्त्तमान समय में अटल आवासीय विद्यालय, वाराणसी में कक्षा 11वीं की छात्रा है। जाह्नवी एक अति गरीब परिवार से आती है।  उनके पिता स्वयं रोजगार से एक राजगीर मिस्त्री हैं, जो कड़ी मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में वह जाह्नवी के लिए अच्छी शिक्षा दिलाना एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन जनपद जौनपुर में आयोजित अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफल होकर वर्तमान में अटल विद्यालय करसड़ा वाराणसी में पढ़ने वाली जाह्नवी बताती है, कि “उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित अटल आवासीय विद्यालय ने हम जैसे श्रमिक बच्चों को शिक्षा का नया अवसर दिया है। यहाँ हमें निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, भोजन, आवास, कपड़े, किताबें और खेलकूद सहित सभी आवश्यक सुविधाएं मौके मौके पर मिलती रहती हैं।“

जाह्नवी ने अपने सम्बोधन me आगे कहा कि यहाँ की सबसे बड़ी बात यह है कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और सपनों को पूरा करने की प्रेरणा भी मिलती है। और पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूँ कि हमारे जैसे गरीब श्रमिक परिवार के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय स्कीम किसी वरदान से कम नहीं है। यहाँ आकर लगता है कि हम आत्मविश्वास और शिक्षा के बल पर कोई भी मुकाम अपनी मेहनत और लगन से हासिल कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume