Top News

राष्ट्रीय सेवा योजन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सेवा ही संकल्प कार्यक्रम के अन्तगर्त महाविद्यालय के दोनों इकाइयों द्रारा संपन्न

 

रिपोर्ट समर नाज़िम रिजवी 

जौनपुर तिलकधारी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना सत्र 2026-27 के अन्तर्गत स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सेवा ही संकल्प कार्यक्रम महाविद्यालय के दोनों  इकाइयों की स्वंय सेविकाओं के  संयुक्त तत्वाधान में सेमिनार कक्ष में प्राचार्या डॉ० वन्दना सिंह ने स्वंय सेविकाओं को स्वच्छता का शपथ दिलाया ,उसके पश्चात एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें आयशा श्रीवास्तव, मानवी कुशवाहा काजल बिन्द, संजना, रीतु निषाद इत्यादि स्वयं सेविकाओं ने बढ़- चढ़  कर हिस्सा लिया, साथ ही साथ महाविद्यालय परिसर की स्वयं सेविकाओं ने स्वच्छता का स्लोगन 'हम सब का एक ही नारा, स्वच्छ रहे देश हमारा' व आओ फिर एक बदलाव करे, देश-का कोना-कोना साफ करें' प्रयोग करते हुए बड़े मनोयोग से  इस पुण्य कार्य में सहयोग किया। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० वन्दना सिंह, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ० राजश्री सिंह, डॉ०निशा सिंह, डॉ० दुर्गा ,डॉ० ज्योति, श्रीमती सीमा, श्रीमती विनीता व श्री अनूप कुमार सिंह का विशेष योगदान रहा। 

इस पूरे कार्यक्रम का संचालन कार्यकम अधिकारी डॉ० नीलम सिंह व डॉ० चित्रलेखा के दीशा निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume