Top News

जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम पोखरे में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। कांशीराम शहरी आवास कॉलोनी के पीछे स्थित पोखरे में हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, बच्चा खेलते-खेलते पोखरे की सीढ़ियों तक पहुंच गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह पोखरे में गिरकर डूब गया। काफी देर तक बच्चे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पोखरे में मासूम का शव मिला। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी प्रीतम वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। तीन वर्षीय मासूम की मौत से इलाके में भी शोक का माहौल है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume