Top News

युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम: परवेज आलम भुट्टू


जौनपुर। भारत रत्न एवं मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की याद में एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुश्ताक जौनपुरी ने की, जबकि संचालन अफजल इलाहाबादी ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, परवेज आलम भुट्टू, डॉ. सरफराज खान, डॉ. शकील अहमद सहित अन्य अतिथियों ने केजी डायग्नोस्टिक सेंटर के डॉ. क्षितिज शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर परवेज आलम भुट्टू ने कहा कि डॉ. कलाम देश के युवाओं के लिए मशाल-ए-राह हैं। उन्होंने देश को नई दिशा दी और राष्ट्रपति पद पर रहते हुए भी सादगी की मिसाल कायम की। उनका जीवन बताता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से कठिन परिस्थितियों में भी ऊंचा मुकाम हासिल किया जा सकता है।

पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि डॉ. कलाम एक महान वैज्ञानिक और प्रेरक व्यक्तित्व थे। उनकी उपलब्धियां देशवासियों के लिए गर्व का विषय हैं और उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी। डॉ. सरफराज खान ने युवाओं से अपनी प्रतिभा पहचानने और देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

मुशायरे में अफजल इलाहाबादी, शादाब इलाहाबादी, शायमा सहर आजमी सहित अन्य शायरों ने अपने कलाम पेश कर श्रोताओं की सराहना प्राप्त की। देशभक्ति, इंसानियत और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं ने आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में साहित्यप्रेमियों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में श्रोताओं की उपस्थिति रही।

Post a Comment

أحدث أقدم
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume