Top News

जौनपुर में पांच कुन्तल अवैध पटाखे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला बाजार भुआ स्थित एक रिहायशी मकान से पांच कुन्तल अवैध आतिशबाजी के पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से ऐसन रजा पुत्र मुनीर हसन, निवासी बाजार भुआ, थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की 23 अक्टूबर 2026 की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर अनन्त चन्द्रशेखर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस टीम ने बरामदगी और गिरफ्तारी की।

बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 264/2026 दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह, पुरानी बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल संजय पासवान, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र पाण्डेय तथा महिला कांस्टेबल अंकिता सिंह शामिल रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume