Top News

खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव में फांसी पर लटकती मिली पति पत्नी की लाश।



जौनपुर
। खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव में पति-पत्नी की फांसी पर लटकती लाश देखे जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उक्त गांव निवासी उपदेश कुमार गौतम उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र चिंता प्रसाद गौतम और उनकी पत्नी पूजा गौतम उम्र लगभग 22 वर्ष की लाश घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे लटकी हुई देखी गई। जैसे ही इस घटना की जानकारी गांव में जंगल के आज की तरह फैल गई। देखते ही देखते कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। 

बुधवार शाम लगभग 7:00 बजे घटित घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली मौके पर थाना अध्यक्ष सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए छानबीन जहां शुरू कर दिया वहीं दोनों पति-पत्नी की लाशों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार इस घटना के सही तथ्यों का पता लगाने का प्रयास जहां किया जा रहा है वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार हो रहा है जिससे मौत का सही कारण पता लग सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume