Top News

आज नीट-यूजी परीक्षा, 17 केंद्रों पर 8905 अभ्यर्थी होंगे शामिल



जौनपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) का आयोजन आज जनपद के 17 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 8905 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व बायोमेट्रिक सत्यापन और पहचान पत्रों की जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। सत्यापन पूर्ण होने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्रीय सुरक्षा बलों सहित पुलिस बल की तैनाती की है। केंद्रों के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शहर में सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों को समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

जिला प्रशासन ने कहा है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं और संबंधित अधिकारी पूरे समय निगरानी बनाए रखेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume