Top News

उत्तर प्रदेश में लू का कहर तापमान 42 डिग्री के पार


लखनऊ  20 जून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी उष्ण लहर बुलेटिन के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान बहराइच और गाजीपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। वहीं लखनऊ, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, प्रयागराज, बांदा, सुल्तानपुर, फुर्सतगंज, झांसी और हमीरपुर में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, वाराणसी (बीएचयू), प्रयागराज, बांदा, बहराइच और गाजीपुर में लू (हीट वेव) की स्थिति दर्ज की गई। हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं भी हीट वेव की स्थिति नहीं पाई गई।

शनिवार दोपहर 2:30 बजे दर्ज तापमान के अनुसार वाराणसी (बीएचयू) और प्रयागराज में 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा लखनऊ एयरपोर्ट और बहराइच में 41.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि झांसी में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा तेज धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी गर्मी और लू का असर जारी रह सकता है, इसलिए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume