Top News

स्वनिधि महोत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को सम्मानित किया गया।

जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर के टाउन हॉल मैदान में आयोजित स्वनिधि महोत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह “प्रिंसू” ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने रेहड़ी-पटरी और छोटे व्यवसाय  से जुड़े हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराकर सरकार छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने लाभार्थियों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।  आगे कहा कि तीस हजार तक का क्रेडिट कार्ड निशुल्क स्ट्रीट वेंडर को दिया जा रहा है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। स्वनिधि योजना ने छोटे कारोबारियों को नई पहचान और आर्थिक मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, युवा, महिला और किसान वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। डॉ. राम सूरत मौर्या ने कहा कि सरकार की योजनाएं केवल सहायता प्रदान करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का माध्यम भी हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने कहा कि नगर क्षेत्र के पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पालिका लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वनिधि योजना के माध्यम से छोटे व्यापारियों को आर्थिक संबल मिला है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है।

कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को सम्मानित किया गया तथा उनके अनुभव भी साझा कराए गए। लाभार्थियों ने बताया कि सरकारी योजनाओं की सहायता से उन्हें अपना व्यवसाय बढ़ाने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर मिला है।

इस मौके पर कर अधीक्षक अंजू राय, शहर मिशन प्रवन्धक-जितेन्द्र सिंह,  सभासद राहुल साहू, संदीप चौधरी सामुदायिक आयोजन, राजस्व निर्धारण अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, कर विभाग के समस्त राजस्व निरीक्षक, लिपिक एवं समस्त कर संग्रह कर्ता तथा राजस्व लिपिक  रिजवान  हैदर,  यूनियन बैंक एवं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधि गण सहित आदि लोग मौजूद रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume