वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निर्देशन में थाना शाहगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निहाल पांडेय पुत्र स्वर्गीय हरिश्चंद्र पांडेय, निवासी ग्राम ठकठौलिया (कौड़िया), थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी विभिन्न गैंगों के नाम से संचालित आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था तथा सोशल मीडिया के माध्यम से रंगबाजी और मनबढ़ई का प्रदर्शन कर रहा था। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उसे धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह तथा उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पांडेय सहित थाना शाहगंज पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और सोशल मीडिया के माध्यम से आपराधिक छवि बनाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Post a Comment