जौनपुर। आगामी 20 सफर यानि 4 अगस्त 2026 को सैय्यदा के लाल का चेहलुम हर साल की तरह इस साल भी 19 सफर को शब में अली घाट चौक पर रखे जाने वाले ताज़िए के सिलसिले में अंजुमन सज्जादिया रजिस्टर्ड के पदाधिकारी एवं सदस्यो ने जिलाधिकारी , सिटी मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस मौके पर अंजुमन सज्जादीया के सदर हुसैन रज़ा मीसम)एवं जनरल सेक्रेटरी हसन ज़ाहिद खान बाबू द्वारा ज्ञापन दिए गए है और उनके द्वारार पुलिस प्रशाशन एवं जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है कि 19 सफर यानि 3 अगस्त 2026 को रात तक़रीबन 9 बजे अली घाट चौक पर ताज़िया रखा जाएगा, दूसरे दिन यानि 20 सफर 4 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे मजलिस का आयोजन अली घाट, मुफ़्ती मोहल्ला में आयोजित होगा।
अंजुमन के सदर और सेक्रेटरी ने ज्ञापन में कार्यक्रम का विवरण दिया गया और प्रशासन से जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए क्षेत्र की सड़को की साफ-सफाई, के साथ सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट को सही कराने , जनरेटर, टेन्ट , बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था के साथ आवश्यक सुरक्षा बल एवं आपदा राहत टीम की मांग सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया गया है।
इसी क्रम में अंजुमन सज्जादीया के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि धार्मिक आयोजन में अधिकांश संख्या में लोग आने जाने वाले अकीदतमंदों की सुविधा एवं उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को समय रहते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश जारी किए जाएं।
इसके लिए अंजुमन सज्जादिया के तमाम सदस्य एवं मोहल्ले वासी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का शुक्रगुजार रहेंगे

Post a Comment