Top News

सीजेपी आंदोलन पर मायावती की चिंता, सरकार और छात्रों से जल्द समाधान की अपील



नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अब राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस पूरे मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार और न्यायालय से जल्द समाधान निकालने की अपील की है।

मायावती ने कहा कि जंतर-मंतर पर कई दिनों से जारी आंदोलन का असर केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में भी आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने विशेष रूप से मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में कथित पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन घटनाओं से छात्र-छात्राएं और उनके परिवार गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि छात्रों के अनिश्चितकालीन आंदोलन के कारण सड़क से लेकर संसद तक माहौल गरमाया हुआ है। साथ ही इस मुद्दे के राजनीतिक स्वरूप लेने से सरकार और आंदोलनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई है।

बसपा प्रमुख ने अपील की कि सरकार, न्यायालय और संबंधित पक्ष आपसी संवाद के माध्यम से जल्द से जल्द इस विवाद का समाधान निकालें, ताकि छात्रों के भविष्य की चिंता दूर हो सके और देश में सामान्य स्थिति बहाल हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Aman 24 Today Live
Aman 24 Today Live

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume