जौनपुर। महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रवीर सेना के तत्वावधान में हनुमान घाट स्थित कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेना अध्यक्ष महेश कुमार "चंदन सोनी" ने भारत माता एवं चंद्रशेखर आजाद के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित एवं सामाजिक एकता पर अपने विचार व्यक्त किए। सक्रिय कार्यकर्ता शिवम् जायसवाल ने कहा कि देशभक्ति केवल 15 अगस्त और 26 जनवरी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ओमप्रकाश गुप्ता, जगमेन्दर निषाद, दीपक सेठ, आशीष सेठ, डॉ. सूरज जायसवाल, मनीष निषाद, सियाराम गुप्ता, प्रीतम सेठ, चंदन वर्मा सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में भारत माता की महाआरती और जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post a Comment